ब्लॉकचेन पेमेंट प्रोजेक्ट से विकसित हुआ दुबई वित्त विभाग

ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट के माध्यम से सड़क परिवहन

स्मार्ट सिटी दुबई के सरकारी महकमे भी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से अपग्रेड हो रहे है। हाल ही में ऑनलाइन भुगतान सेवा दुबई पे को ब्लॉकचेन पेमेंट प्रोजेक्ट के साथ जोड़ा गया इस कदम से सरकार को लेनदेन के मामलों के निपटारे और भुगतान में अधिक समय नष्ट नहीं करना होगा। जबकि धोखाधड़ी के मामलों से भी बचा जा सकेगा। माना जा रहा है की दुबई दुनिया का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहाँ सरकारी तंत्र से लेकर निजी विभाग सभी ब्लॉकचेन से लैस होंगे। आंकड़ों की माने तो वर्तमान में दुबई के करीब 22 विभागों में कार्य ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली पर संचालित हो रहा है।

लेनदेन की प्रणाली को मज़बूती

गौरतलब है की दुबई डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस (डीओएफ) दुबईपे पर लेनदेन को सक्षम करने और किसी भी मुद्दे और विवादों को संबोधित करने के लिए दृश्यों के पीछे काम करता है। दुबईपे पोर्टल 27 सरकारी संस्थाओं और 14 अन्य गैर-सरकारी संस्थाओं से लेनदेन संभालता है। व्यापक कार्यक्षेत्र की वजह से ही राज्य सरकार ने इसे ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। स्मार्ट दुबई और इसकी सरकारी शाखा स्मार्ट दुबई सरकार प्रतिष्ठान (एसडीजी) का उद्देश्य स्मार्ट प्रौद्योगिकी के माध्यम से शहर में लेनदेन की प्रणाली को मज़बूती प्रदान देना है। वहीँ दूसरी ओर आईबीएम और कंसेंसिस जैसी बड़ी आईटी कंपनियां दुबई सरकार के लिए विशेष ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट तैयार कर रही है।

न्यूज़ डॉग शेयर के मुताबिक ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट के माध्यम से सड़क परिवहन, टूरिज़्म, रियल एस्टेट और मेडिकल क्षेत्र को विकसित किया जा चुका है।  जबकि हाल ही में दुबई पे के पहले चरण में, दुबई के दो सरकारी विभागों ने ब्लॉकचेन-आधारित सुलह प्रणाली का उपयोग किया है और पांच लाख लेनदेन की प्रक्रिया की है। बतौर तोशी टाइम्स ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुबई वर्ष 2020 तक विश्व का पहला स्मार्ट शहर बन जाएगा जहाँ सबसे अधिक विभागों में इस प्रणाली के ज़रिये कामकाज संभव होगा।

The post ब्लॉकचेन पेमेंट प्रोजेक्ट से विकसित हुआ दुबई वित्त विभाग appeared first on OWLT Market.



from OWLT Market https://ift.tt/2NRYrpK
via IFTTThttps://ift.tt/2OlCCL9

Comments